गाँव तितरिया में स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर के जीर्णोद्वार एवं विकास कार्यो के लिए आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख भामाशाह नारायण खरुड के द्वारा एक लाख तेहत्तर हजार रुपए राशि की बोली लगाई गई। मन्दिर का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बोली की राशि गांव के पंच-पटेलों को प्रदान की गई। भामाशाह नारायण खरुड ने गांव के पंच-पटेलों को मन्दिर निर्माण के लिए एक लाख तेहत्तर हजार रुपए की राशि सौंपते हुए कहा कि आप तो मन्दिर का निर्माण कार्य शुरू करवाएं पैसे की चिंता मत करो। उन्होंने कहा कि मन्दिर निर्माण के लिए और राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
आराध्य देव श्री वीर हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए शनिवार को समाज बंधुओं की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचार के बीच आधारशिला रखी गई l आयोजन की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर निर्माण के लिए विभिन्न भामाशाह ने अपनी-अपनी बोली लगाई l
मंदिर कमेटी ने बताया कि भामाशाह के सहयोग से मंदिर का निर्माण होगा। श्री वीर हनुमान की आस्था के साथ ही श्रद्धालुओं व भामाशाहों का बालाजी के प्रति सहयोग करने की भावना बनी रहती है।
