Thu, 08 06, 2026
देश

विदेशी पावणों से गुलजार हो रही बूंदी की गलियां:

रामगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र हो रहा मील का पत्थर साबित

post-img

छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बूंदी शहर में इन दिनों देशी पर्यटकों के साथ ही विदेशी पावणो को भी शहर की गलियों में आसानी से देखा जा सकता है।
पर्यटकों के कदम से अब पर्यटन विकास जोर पकडने को जा रहा है, जिसके चलते पेइंग गेस्ट हाउस संचालकों के साथ पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा संकेत माना जा सकता है।जानकारों की माने तो इस बार अच्छे कारोबार होने की उम्मीद मानी जा रही है।अक्टूबर माह की शुरुआत से ही विदेशी पावणों की आवाजाही बनना शुरु हो जाती है, जो नवम्बर माह तक पीक सीजन में रहती है। इस वर्ष जिले में 379956 देशी पर्यटकों के साथ ही 4396 विदेशी पर्यटक आ चुके है।
छोटी काशी की आबो हवा भा रही मेहमानों को
बूंदी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है पुष्कर मेले का बाद बूंदी महोत्सव से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ेगी जो होली के पर्व तक जारी रहेगी। बूंदी में ऐतिहासिक विरासत भरी पड़ी है जिसके विदेशी दीवाने है । यहां के पर्यटन स्थलों में सुधार की जरूरत है जिससे पर्यटकों की संख्या और बढ़े़।

Related Post