Thu, 08 06, 2026
देश

भानपुर कलां स्कूल में गांधी व शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित:

स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों को दिखाई महात्मा गांधी की फिल्म

post-img

 गांधी व शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

- भानपुर कलां स्कूल में गांधी व शास्त्री जयंती पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

कस्बे सहित आसपास की सरकारी व निजी स्कूलों में सोमवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य एवं पीईईओ लालाराम मीना की अध्यक्षता में, राजकीय महात्मा गांधी स्कूल में प्रधानाचार्य कौशलेंद्र मीना की अध्यक्षता एवं बासना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य बीना कुमारी मीना की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गांधी व शास्त्री के जीवन दर्शन पर आधारित कविताएं, प्रेरक प्रसंग, प्रार्थना, गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उप प्रधानाचार्य गोपाललाल मीना एवं ऊषा शर्मा ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के बारे में बच्चों को लाभान्वित किया। महात्मा गांधी स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुरेश चन्द शर्मा द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को गांधी फिल्म का डिजिटल बोर्ड के माध्यम द्वारा दिखाते हुए गांधी व शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया गया। वही बासना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य बीना कुमारी मीना ने भी गांधी व शास्त्री का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान की बच्चों को जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को गांधी द्वारा बताए अहिंसा के रास्ते पर चलने की सीख दी गई। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

Related Post