Thu, 08 06, 2026
देश

रावण के पुतले बनाने में जुटे कारीगर, गली-मोहल्लों में भी होगा रावण दहन:

रावण के साथ मेघनाद व कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन होगा

post-img

आगामी 24 अक्टूबर को दशहरे के पर्व को लेकर शहर के रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड व मानपुर क्षेत्र में रावण के पुतले बनाने के कार्य में जुटे हैं। शहर में मुख्य आयोजन रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर होगा। इसमें रावण के अलावा मेघनाद व कुम्भकर्ण के भी पुतलों का दहन होगा। शहर के मानपुर मुख्य मार्ग पर रावण के पुतले बनाने में कारीगर जुटे हैं। कारीगर अलग-अलग ऊंचाई के पुतले तैयार कर रहे हैं। मूल रूप से यूपी के कारीगरों ने बताया कि ये पुतले गली-मोहल्ले में दहन किए जाएंगे। रावण के पुतले 2 हजार से लगाकर 18- हजार तक में बिकते हैं। वहीं नगरपालिका की ओर से बनवाए जा रहे रावण के पुतलों का कार्य रेलवे ग्राउंड पर जारी है। कारीगर लकडियों से पुतले को रावण का रूप देने में जुटे हैं। इस बार भी रावण समेत तीन पुतले जलाए जाएंगे। पालिका पार्षद अर्जुनसिंह ने ग्राउंड पर जारी पुतला निर्माण कार्य का जायजा लिया व कारीगरों से पुतले की गुणवत्ता की जानकारी ली।

Related Post