नरेंद्र यादव ने बताया कि वह प्रतिदिन 100 से 150 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। यात्रा के दौरान गुरुवार को जयपुर पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में निर्माण कार्य के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने से उनके हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई थीं, लेकिन स्वस्थ होने के बाद उन्होंने फिर से साइकिल यात्रा शुरू कर दी। नरेंद्र यादव ने बताया कि कुछ वर्ष पहले दोस्तों के साथ हुई चर्चा के दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद विशेष यात्रा का संकल्प लिया था। पहले पैदल यात्रा का विचार था, लेकिन बाद में उन्होंने साइकिल यात्रा शुरू की। वर्ष 2021 में वह नंदगांव से अयोध्या तक भी साइकिल यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे किसी महंगी रेसिंग साइकिल के बजाय सामान्य 24 इंच की साइकिल से ही हजारों किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। अब तक वह लगभग 24 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चुके हैं। इसी कारण लोग उन्हें 'साइकिलिस्ट मैन' के नाम से भी जानते हैं। उनके सामाजिक कार्यों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। नरेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने देहदान का संकल्प भी लिया है। उनका कहना है कि जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी उनका शरीर समाज के काम आए, यही उनकी इच्छा है। उन्होंने कहा कि जब तक शरीर साथ देगा, वे शहीदों के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश लेकर देशभर में साइकिल यात्रा करते रहेंगे। जयपुर के झोटवाड़ा स्थित बोरिंग चौराहे पर अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने नरेंद्र यादव का शॉल और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष सांवर मल यादव, प्रदेश महासचिव रामकुंवर यादव, प्रदेश सचिव मामराज यादव सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।जयपुर। हरियाणा के भिवानी जिले के नंदगांव निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र यादव शहीदों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर जम्मू-कश्मीर के रेजांगला (अहीर धाम) से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले हैं। वे अपने साथ रेजांगला के शहीदों की पावन मिट्टी लेकर चल रहे हैं और लोगों से शहीदों की स्मृति में एक-एक पेड़ लगाने की अपील कर रहे हैं।
राम मंदिर बनने के बाद पूरा किया संकल्प
साधारण साइकिल से तय कर रहे हजारों किलोमीटर
देहदान का भी लिया संकल्प
जयपुर में हुआ सम्मान
देश
रेजांगला से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले नरेंद्र यादव, शहीदों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश:
'एक पेड़ शहीदों के नाम' अभियान के तहत साथ ले जा रहे हैं रेजांगला की पावन मिट्टी, जयपुर में हुआ स्वागत
- by रितेश पारीक
- Aug 07,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
