Thu, 08 06, 2026
देश

पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में उमड़े ग्राहक, बढ़ी रौनक:

पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी उत्तम, फलवर्द्धक व दीर्घकाल तक उपयोगी

post-img

दिवाली पर्व की तैयारियां परवान पर हैं। शनिवार को गुरु पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में रौनक नजर आई। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम, ऑटोमोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण-सिक्के, कपड़े और अन्य सामग्री खरीदी। यह सिलसिला धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली तक चलेगा।

आस-पास के ग्रामीण अंचल से भी खरीदार पहुंचे। नया बाजार और पुरानी मंडी में हर सेक्टर में खरीद-फरोख्त की गई। पुष्य नक्षत्र में कई व्यापारियों और लोगों ने नए बहीखाते भी खरीदे।

सोने-चांदी की खरीदारी

दिवाली सहित देवउठनी एकादशी पर सावों के चलते नया बाजार और पुरानी मंडी स्थित सर्राफा व्यापारियों की दुकानों पर चहल-पहल रही।

पुष्य नक्षत्र की मान्यता

पुष्य सभी नक्षत्रों का राजा है। पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी उत्तम, फलवर्द्धक व दीर्घकाल तक उपयोगी मानी गई है। शुक्रवार सुबह 7:57 से शाम 4:18 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहा। रविवार को भी सुबह 7:58 से रात्रि 9:21 बजे तक चर का चौघड़िया व 9:22 से रात्रि 10:44 बजे तक तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। इस दौरान भी खरीदारी हो सकेगी।

वाहनों की हुई डिलीवरी

ऑटोमोबाइल शोरूम पर बाइक, ई-व्हीकल, कार, स्कूटी, जीप और अन्य वाहनों की डिलीवरी दी गई। आगरा गेट गणेशजी, बजरंगढ़ अम्बे माता, सूरजकुंड बालाजी और अन्य मंदिरों पर लोग नए वाहनों का पूजन कराने पहुंचे।

शोरूम-आउटलेट पर रौनक

शहर के विभिन्न शोरूम और फैक्ट्री आउटलेट पर रौनक रही। कम्प्यूटर, मोबाइल, किचनवेयर, एलईडी, प्रोपर्टी, फ्लेट, वाहन, साज-सजावट, फर्नीचर और अन्य शोरूम, दुकानों पर लोग पहुंचे। नवीन उत्पादों की रेज के लिए विशेष ऑफर दिए गए।

 

 

Related Post