Thu, 08 06, 2026
देश

त्योहारी सीजन में जगमग हुए बाजार लोगों में बढ़ रहा खरीदारी का क्रेज:

घर-आंगन की सजावट के लिए हैंडमेड आइटम की बढ़ रही मांग

post-img

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार ग्राहकों से गुलजार होने लगे हैं। नवरात्र के बाद से ही बाजारों में फिर से रौनक लौटने लगी है। खास तौर से रेडिमेड कपड़ों की खरीदारी पूरी तरह परवान पर दिखाई दे रही है। इससे व्यापारियों में भी उत्साह है। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए बाजार में कपड़ों की विभिन्न वैरायटियों उपलब्ध कराई जा रही है।

रेडिमेड कपड़ों की हो रही जमकर बिक्री

त्योहारी सीजन में बाजार में रेडिमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए बूम बना है। व्यापारियों ने दीपावली के त्योहार व शादियों को देखते हुए मुम्बई, कोलकाता, लुधियाना एवं दिल्ली से कपड़ों की खेप यहां विभिन्न रंग और डिजाइन में मंगाई हैं। वहीं, खरीदार बाजारों में पहुंचकर मनपसंद कपड़े ले रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं की खरीदारी भी इन दिनों चरम पर नजर है। इससे बाजार में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।

अलवर. दीपावली खुशियों का त्योहार है। इस दिन लोग खुद भी सजते-धजते हैं और घर भी सजाते हैं। इसके चलते बाजार में दीपावली पूजा के लिए मिटटी के लक्ष्मी गणेश, बिजली की लाइटिंग, लैंप के अलावा डेकोरेटिव सामान जैसे तोरणद्वार, वॉल हैंगिंग, रेडिमेड रंगोली, डेकोरेटिव दीपक, गिफ्ट हैंपर, तोरणद्वार, लटकन आदि की बिक्री के लिए दुकानें सजकर तैयार हो गई है। अलवर शहर के होपसर्कस व उसके आसपास के बाजारों में पर्व की रौनक देखते ही बन रही है।

हैंडवर्क किए दीए और खुशबू वाली कैंडल खास

रेडिमेड आइटम की विक्रेता शीतल जैन ने बताया कि बाजार मेें इस बार तोरणद्वार के लिए बनी बंधनवार बहुत खास है जो कि कागज, कपडे पर हैंड वर्क करके तैयार की गई है। इसके साथ ही गोल्डन स्वास्तिक, राधे कृष्ण, शुभ लाभ, लक्ष्मी गणेश बनी बधनवार भी आई हुई है। राजस्थानी, गुजराती पैटर्न का हैंडवर्क पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही खुशबू वाली कैंडल, धूप स्टिक, डेकेारेटिव दीपक मिटटी, गोल्ड दीया, बास्केट दीया व पीतल आदि से बने हुए हैं। इन पर वर्क किया गया हैं। दीपावली पर मंदिर को सजाने के लिए व पूजन सामग्री रखने के लिए जूट आदि से तैयार सामान बहुत पसंद किया जा रहा है।

वाटर प्रूफ रंगोली खास, पानी से नहीं होती खराब

रेडिमेड रंगोली के विक्रेता मनोहर सैनी ने बताया कि पहले लोग दीपावली पर रंग बिरंगी गुलाल से सुंदर रंगोली बनाते थे, लेकिन आजकल मकानों में डिजायनर फर्श होते हैं, रंगोली बनाने से फर्श खराब होने का डर रहता है, रंगोली बनाने में समय भी बहुत लगता है, इसलिए अब लोग रेडिमेड रंगोली खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रेडिमेड रंगोली कई दिनों तक सुरक्षित रहती हैं। इस बार वाटरप्रूव रेडिमेड रंगोली भी आई हुई है जो कि पानी से भी खराब नहीं होती है।

Related Post