नाचना थाना प्रभारी सुमेरदाना ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे अजासर गांव के पास हुआ। पत्थर की पट्टियों से भरा ट्रक बालसेर से नाचना जा रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक का स्टीयरिंग फेल हो गया। इसी दौरान बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गड्ढों के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के समय ट्रक में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। ट्रक पलटते ही केबिन के ऊपर सो रहे लाखाराम (36) पुत्र धनाराम भील और अमराराम (37) पुत्र दुर्गाराम, निवासी नाड़ी सगरा, देचू (फलोदी), पत्थर की भारी पट्टियों के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से करीब आधे घंटे तक हथौड़ों की मदद से पत्थर की पट्टियां हटाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल मुकेश (35) पुत्र हरूराम, घेवरराम (38) और गणपत राम (44) को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में स्टीयरिंग फेल होना और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।जैसलमेर। जिले के नाचना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पत्थर की पट्टियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक के केबिन के ऊपर सो रहे दो लोगों की पट्टियों के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
स्टीयरिंग फेल होने से पलटा ट्रक
पट्टियों के नीचे दब गए दो लोग
हथौड़ों से पट्टियां हटाकर निकाले शव
तीन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
देश
जैसलमेर में पट्टियों से भरा ट्रक पलटा: मलबे में दबने से दो की मौत, एक ही परिवार के तीन घायल:
केबिन के ऊपर सो रहे दो लोग पट्टियों के नीचे दबे
- by रितेश पारीक
- Jul 27,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
