Thu, 08 06, 2026
देश

कोलकाता और दिल्ली की चुनरी ओढ़ेंगी मातारानी:

बाजार में चुनरी और पूजन सामग्री की हुई अच्छी खरीदारी

post-img

शारदीय नवरात्र शुरू होने से एक दिन पूर्व शनिवार को बाजार में माता के लिए चुनरी, पूजन सामग्री समेत नारीयल, देशी घी आदि की खरीदारी की गई। इसके चलते पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। पूजन सामग्री विक्रेता महेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि कोलकाता एवं दिल्ली से विशेष रूप से मातारानी के लिए चुनरियां मंगवाई हैं। डिमांड अधिक होने के कारण एवं नवरात्रा के चलते पूर्व में ही 50 हजार रुपए का चुनरियां का स्टॉक मंगवा कर रख लिया है। उन्होंने बताया कि चुनरी के साथ ही नारीयल, देशी घी समेत अन्य पूजन सामग्री की अच्छी बिक्री हुई। पूजन सामग्री की पैकिंग और खुले में भी पूजन सामग्री की बिक्री की जा रही है।
महाकाली धाम
मौखम विलास आसन की टेकरी स्थित कालीमाता धाम मंदिर में फूलों एवं लाइट से सजावट हो गई है। मंदिर में नवरात्रा के दौरान होने वाली पूजा अर्चना आदि की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। पुजारी लक्ष्मणदास ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजे मन्दिर खुलेगा और 5.30 बजे मंगला आरती होगी। मातारानी का पंचामृत से अभिषेक होगा और सुबह 7 बजे शृंगार आरती होगी। दोपहर 12.30 बजे भोग आरती होगी। इसके बाद कन्या पूजन और कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। शाम 7.30 बजे संध्या आरती होगी और 9 दिन तक मंदिर में नियमित एवं विधिवत पूजा-अर्चना होगी।
दुर्गा माता मंदिर
आरपीटीएस के यज्ञभवन परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी नवरात्र की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पंड़ित वासुदेव दाधिच ने बताया कि सुबह 5.15 बजे मातारानी का अभिषेक और शृंगार होगा। सुबह 6.15 बजे शृंगार आरती होगी। सुबह 10.15 बजे घट स्थापना होगी। इसके बाद कन्या पूजन और फिर अखंड जोत ली जाएगी। यह जोत 9 दिनों तक रहेगी। सुबह 11.15 बजे भोग आरती होगी और शाम 6.15 बजे संध्या आरती होगी।
गरबा में गूंजेंगे माता के गीत और भजन
वीर तेजा क्लब के तत्वावधान में गरबा महोत्सव सोमवार से शुरू होंगे। नौ दिनों तक भक्त मातारानी के भजनों एवं गीतों पर गरबा खेलकर माता की स्तुति करेंगे। राकेश शर्मा ने बताया कि तेजाजी चौक में गरबा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। चाइल्ड वर्ग, यंगर वर्ग, सीनियर वर्ग, महिला वर्ग, फैन्सी ड्रेस, रंगोली आदि कई प्रतियोगिताएं होंगी। गरबा महोत्सव का उद्घाटन सभापति दिनेशसिंह राठौड़, उपसभापति मनोहर ताराणी, महेन्द्र मेहता, मिश्रीनाथ योगी करेंगे। गरबा महोत्सव प्रतिदिन रात्रि 8 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को अन्तिम रूप देने में क्लब के अध्यक्ष रूपेश यादव, संयोजक कमल राठी एवं संरक्षक मंड़ल के पार्षद धन्नालाल यादव, हीरासिंह चौधरी, विमल शर्मा, पार्षद राकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव आज से
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव का शुभारंभ रविवार से होगा। यह आयोजन 21 अक्टूबर तक चलेगा। काचरिया पीठ के पीठाचार्य जयकृष्ण देवाचार्य के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथावाचक योगी हितेश्वरनाथ शनिवार को किशनगढ़ पहुंच गए। अंकुर गहलोत की स्मृति में भंवरलाल यशोदा देवी गहलोत के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव तिलक मैरिज गार्डन में रविवार से शुरू होगा। रविवार को शोभायात्रा एवं कलश यात्रा दोपहर 12.15 बजे मुख्य चौराहा स्थित बालाजी मंदिर से रवाना होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। यहां कथावाचक योगी हितेश्वरनाथ के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कथा वाचन होगा।

Related Post