Thu, 08 06, 2026
देश

गुलाबी सर्दी का लुत्फ उठा रहे पर्यटक:

बाग बगीचों में ध्यान, योग, प्राणायाम, मेडिटेशन कर मौसम का ले रहे है आनंद

post-img

अर्बुदांचल की पहाडिय़ों के मध्य बसे पर्यटन स्थल माउंट आबू के सौंदर्य को निहारने के लिए पर्यटक यहां पहुंचकर गुलाबी सर्दी का लुफ्त उठा रहे है।

शुक्रवार सवेरे हल्की सर्दी के चलते भ्रमणकारियों ने सूर्योदय से पूर्व हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेकर सड़क़ों, बाजारों में चहलकदमी करने के बाद बाग बगीचों में ध्यान, योग, प्राणायाम, मेडिटेशन कर मौसम का आनंद लिया। वहीं पर्यटकों ने सवेरे उगते सूरज के समय नक्की झील परिक्रमा पथ से होते हुए अनादरा प्वांइट, वैलेज वॉक आदि वन्यक्षेत्र किनारे से प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हुए पर्यटन यात्रा के हसीन पलों को कैमरे में कैद किया। न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी 10.5 सेल्सियस दर्ज किया। जबकि अधिकतम तापमान में मामूली उछाल आने से तापमापी का पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Related Post