राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ के लंबे और लगातार संघर्ष के बाद राज्य सरकार की ओर से राजस्थान राज्य पुजारी कल्याण बोर्ड का गठन करने व शिक्षा नगरी कोटा में पुजारियों के निवास के लिए चंद्रसेल आवासीय योजना बनाने पर पुजारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ प्रदेश महामंत्री रतनलाल शर्मा के नेतृत्व में पुजारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा का आभार जताया। इस दौरान पुजारी सेवक महासंघ प्रदेशाध्यक्ष रम्मू पंडित, प्रदेश प्रमुख महामंत्री रतनलाल शर्मा, संघर्ष संयोजक सुदामा शर्मा, उपाध्यक्ष भगवानलाल सेवक आदि उपस्थित थे।
