Thu, 08 06, 2026
देश

करवा चौथ: बाजारों में महिलाओं ने की करवे व छलनी की खरीदारी:

एक नवम्बर को मनाई जाएगी करवा चौथ

post-img

करवा चौथ के लिए सुहागिन महिलाओं ने रविवार को साप्ताहिक हाट में करवा और छलनियों की खरीदारी की। सुहागिन महिलाओं का पर्व करवाचौथ पर पूजन के लिए उपयोग में लिए जाने वाले करवे इस बार बाजार में आकर्षक रंगबिरंगी डिजाइन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। दुकानों के अलावा स्थानीय कुम्हार परिवारों ने भी रविवार को साप्ताहिक हाथ में करवे विक्रय करने का कार्य किया। वहीं इस बार बाजार में सजी हुई छलनियां भी दुकानों पर उपलब्ध है। एनटीसी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पुजारी मुकेश पुरोहित ने बताया कि एक नवम्बर को करवा चौथ मनाई जाएगी। चतुर्थी 31 अक्टूबर की रात 9.30 से शुरू होगी जो कि एक नवम्बर 9.30 बजे तक रहेगी। हालांकि उदया तिथि में ही करवाचौथ का व्रत किया जाएगा। शहर में एनटीसी मार्केट, नया बाजार, भारी पानी संयंत्र आवासीय कॉलोनी में भी करवा चौथ पूजा के लिए दुकानों पर महिलाओं ने खरीदारी की।

बाजार में चहल-पहल

रविवार के साप्ताहिक हाट के दौरान बाजार में आगामी पर्व को देखते हुए चहल पहल रही। रविवार का अवकाश होने से रावतभाटा के साप्ताहिक हॉट एवं बाजारों में लोगों ने खरीदारी की।

Related Post