एनआरआई प्रतापनगर सांगानेर में अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण समाज के छात्रावास निर्माण के लिए भामाशाह एवं आमेर जनसेवक राजकुमार शर्मा के द्वारा 5 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी गई। भामाशाह ने सहायता राशि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री नारायण बागड़ा को प्रदान की गई। जिससे अब छात्रावास निर्माण कार्य शुरू होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बागड़ा ने बताया कि छात्रावास का निर्माण कार्य को गति मिलेगी ओर भी राशि कि अगर जरूरत होगी तो भामाशाह द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रावास निर्माण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोद ने 3200 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है। इस अवसर पर भामाशाह एवं जनसेवक शर्मा ने कहा कि मानव एक सामाजिक प्राणी है । प्राणी इस जगत का सर्वाधिक विकसित जीव है ओर इस समाज के बिना उसका रहना कठिन ही नहीं असंभव है । माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदारों आदि लोगों को मिलाकर ही इस समाज की रचना होती है । उन्होने कहा कि समाज के बिना मानव का पूर्ण रूप से विकास होना सम्भव ही नहीं है । इसलिए मानव को हर कदम कदम पर समाज की आवश्यकता होती है समाज के लोगों के बीच ही हम अपने जीवन का अधिकतर समय व्यतित करतें है । हम जिस समाज में रहते हैं उन्हीं के बीच हम खाते हैं, पीते हैं, जीते हैं व रहते है हमे निस्वार्थ भाव से समाज के लोगों की सेवा, मदद, हित करना। इससे पूरे राष्ट्र की व्यवस्था मे सुधार किया जा सकता है । उन्होने कहा कि समाज सेवा के द्वारा सरकार और जनता दोनों की आर्थिक सहायता की जा सकती है । पड़ोसियों की सेवा करना भी समाज सेवा ही है । आज हमारे देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर है, अतः समाज की सेवा करना हर युवा का कर्तव्य है । समाज के सेवकों का यह कर्तव्य है कि वे सच्चे दिल से समाज की सेवा करें । सच्चे हृदय से की गयी समाज सेवा ही इस देश व इस पूरे संसार व समाज का कल्याण कर सकती है ।
