Thu, 08 06, 2026
देश

लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुति पर मंत्र-मुग्ध हुए विदेशी पावणे:

विश्व प्रसिद्ध चांद बावड़ी पर दो दिवसीय आभानेरी उत्सव की शुरुआत

post-img

आठवीं सदी में निर्मित विश्व प्रसिद्ध आभानेरी की चांद बावड़ी पर दो दिवसीय आभानेरी फेस्टिवल की शुरुआत लोक कलाओं की प्रस्तुति के साथ हुई। इस दौरान चांद बावड़ी में फूलों व रंगीन लाइटिंग से आर्कषक सजावट की गई। फोक आर्टिस्ट की आर्कषक प्रस्तुतियों का पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया। राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोमवार सुबह से शाम तक लोक कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। प्रवेश द्वार पर शहनाई वादन एवं माला पहनाकर पर्यटकों का स्वागत किया गया। परिसर में जगह-जगह बहुरूपिया कला, कच्ची घोडी नृत्य, कठपुतली नृत्य, घेरा पद दंगल समेत लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। हस्त शिल्प को बढावा देने के लिए कई स्टॉल लगाई गई। यहां सैलानियों को लाख की चूढियां बनाकर दिखाई गई। इस दौरान न्यूजीलैण्ड, हंगरी, फ्रांस, आस्टे्रलिया समेत अन्य जगहों से पहुंचे पर्यटकों ने लोक कलाओं का जमकर लुफ्त उठाया। कोई कच्ची घोडी नृत्य करता दिखा। तो वहीं कई पर्यटक शइनाई वादन पर थिरकते दिखे। वहीं उन्होंने 19. 5 मीटर गहरी बावडी के अनूठे स्थापत्य के दीदार किए। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि मोन्यूमेन्ट के साथ कला व संस्कृति से पर्यटक रूबरू हो। इसके लिए लोक कलाओं की प्रस्तुति के कार्यक्रम रखे गए हैं।

Related Post