नानी गांव के निवर्तमान सरपंच मोहनलाल बाजिया ने बताया कि उनके भाई गोकुल को सूचना मिली थी कि गांव का एक युवक मुकेश मृत नवजात को बीहड़ की ओर ले गया है। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को रोककर पुलिस को सूचना दी। सदर थाना के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई संत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नवजात के साथ जनाना अस्पताल लेकर गई। जांच में पता चला कि चूरू जिले की रहने वाली एक महिला को गर्भावस्था के दौरान अस्पताल लाया गया था। महिला शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थी, जिसके कारण नवजात का जन्म मृत अवस्था में हुआ था। पुलिस के अनुसार महिला ने मृत नवजात को अंतिम संस्कार के लिए अपने रिश्तेदार युवक को सौंपा था। युवक जब उसे दफनाने के उद्देश्य से नानी बीहड़ की ओर जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे देखकर रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में धर्माणा मोक्षधाम में मृत नवजात का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक घटना सामने नहीं आई है।सीकर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के नानी गांव में बीहड़ में मृत नवजात फेंके जाने की सूचना से गुरुवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीणों ने एक युवक को नवजात के साथ पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस युवक और नवजात को लेकर जनाना अस्पताल पहुंची, जहां जांच के बाद नवजात के मृत पैदा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में धर्माणा मोक्षधाम में नवजात का अंतिम संस्कार कराया गया।
ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
जांच में सामने आई पूरी सच्चाई
रिश्तेदार को दफनाने के लिए सौंपा था शव
पुलिस की मौजूदगी में कराया अंतिम संस्कार
देश
बीहड़ में मृत नवजात मिलने की सूचना से हड़कंप, जांच में सामने आया जन्म के समय ही हो चुकी थी मौत:
जांच में खुलासा मृत बच्चे को दफनाने ले जा रहा था
- by रितेश पारीक
- Jul 22,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
