Thu, 08 06, 2026
देश

गरबा से बिखरी संस्कृति की छटा:

पंछीड़ा तू उड़ न जाना पावागढ़ रे

post-img

चटक रंगों के परिधान, डांडियों की खनक, गरबा गीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुति। जग-मग रोशनी से नहाए पंडाल में आस्था और उल्लास का यह दृश्य बीती रात्रि को एक निजी होटल में देखने को मिला। एडीजे प्रीति नायक ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर दो दिवसीय नवरात्री डांडिया फेस्टिवल का शुभारंभ किया। यहां महिलाओं व युवतियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक कुलदीप सिंघवी ने बताया की दो दिवसीय फेस्टिवल रास के पहले दिन एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। यहां महिलाओं व युवतियों ने अपनी प्रस्तुति में न केवल गुजरात की पहचान गरबा गीतों पर शानदान प्रस्तुति दी। बल्कि राजस्थानी लोक संस्कृति की अनोखी छटा बिखेरी। डीजे संचालक रवि और कोटा के प्रमोद ने डांडिया सोंग्स के जादू में सभी को बांधे रखा। रंग-बिरंगे परिधानों व डांडियो की खनक ने फेस्टिवल में चार चांद लगा दिया।

Related Post