Fri, 08 07, 2026
देश

नवंबर माह में सिर्फ पांच दिन बजेगी शहनाई:

देवउठनी एकादशी को रहेगी सावों की धूम

post-img

कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी तिथि से समूचे मारवाड़ में पांच माह के अंतराल के बाद सावों की धूम शुरू हो जाएगी।

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर को 11.03 मिनट बजे शुरू होगी और 23 नवंबर को 09.01 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में इस साल 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी और 24 नवंबर को तुलसी विवाह होगा।

देव जागने के साथ ही सावों की धूम रहेगी लेकिन नवम्बर में श्रेष्ठ सावों के मात्र पांच ही शुभ मुहूर्त है। ज्योतिष अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है।

विवाह के श्रेष्ठ मुहूर्त

23 नवंबर : इस दिन रेवती नक्षत्र है। संध्याकाल में द्वादशी तिथि है।

24 नवंबर : इस दिन तुलसी विवाह भी है और यह दिन विवाह के लिए काफी शुभ है।

24 नवंबर : विवाह का शुभ मुहूर्त होने से इस दिन सावों की धूम रहेगी।

27 नवंबर : इस दिन कार्तिक पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि विवाह के लिए उत्तम होती है।

29 नवंबर : नवंबर माह में विवाह का श्रेष्ठ मुहूर्त 29 नवंबर को भी है। इस तारीख को मृगशिरा नक्षत्र है।

Related Post